मंगलवार, 19 जनवरी 2016


बुंदेली समाज బొందిలి సమాజ్   BONDILI SAMAAJ


56 (छप्पन) भोग क्यों लगाते है...

-----------------------------------------------
भगवान को लगाए जाने वाले भोग

की बड़ी महिमा है |

इनके लिए 56 प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं, जिसे

छप्पन भोग कहा जाता है |

यह भोग रसगुल्ले से शुरू होकर दही, चावल, पूरी,

पापड़ आदि से होते हुए इलायची पर जाकर खत्म

होता है |

अष्ट पहर भोजन करने वाले बालकृष्ण भगवान

को अर्पित किए जाने वाले छप्पन भोग के पीछे

कई रोचक कथाएं हैं |

ऐसा भी कहा जाता है

कि यशोदाजी बालकृष्ण को एक दिन में अष्ट पहर

भोजन कराती थी | अर्थात्...बालकृष्ण आठ बार

भोजन करते थे |

जब इंद्र के प्रकोप से सारे व्रज को बचाने के लिए

भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत

को उठाया था, तब लगातार सात दिन तक

भगवान ने अन्न जल ग्रहण नहीं किया |

आठवे दिन जब भगवान ने देखा कि अब इंद्र

की वर्षा बंद हो गई है,

सभी व्रजवासियो को गोवर्धन पर्वत से बाहर

निकल जाने को कहा, तब दिन में आठ प्रहर भोजन

करने वाले व्रज के नंदलाल कन्हैया का लगातार

सात दिन तक भूखा रहना उनके व्रज वासियों और

मया यशोदा के लिए बड़ा कष्टप्रद हुआ. भगवान के

प्रति अपनी अन्न्य श्रद्धा भक्ति दिखाते हुए

सभी व्रजवासियो सहित यशोदा जी ने 7 दिन

और अष्ट पहर के हिसाब से 7X8= 56

व्यंजनो का भोग बाल कृष्ण को लगाया |

गोपिकाओं ने भेंट किए छप्पन भोग...

श्रीमद्भागवत के अनुसार, गोपिकाओं ने एक माह

तक यमुना में भोर में ही न केवल स्नान किया,

अपितु कात्यायनी मां की अर्चना भी इस

मनोकामना से की, कि उन्हें नंदकुमार ही पति रूप

में प्राप्त हों |

श्रीकृष्ण ने

उनकी मनोकामना पूर्ति की सहमति दे दी |

व्रत समाप्ति और मनोकामना पूर्ण होने के

उपलक्ष्य में ही उद्यापन स्वरूप गोपिकाओं ने छप्पन

भोग का आयोजन किया |

छप्पन भोग हैं छप्पन सखियां...

ऐसा भी कहा जाता है कि गौलोक में भगवान

श्रीकृष्ण राधिका जी के साथ एक दिव्य कमल पर

विराजते हैं |

उस कमल की तीन परतें होती हैं...

प्रथम परत में "आठ",

दूसरी में "सोलह"

और

तीसरी में "बत्तीस पंखुड़िया" होती हैं |

प्रत्येक पंखुड़ी पर एक प्रमुख सखी और मध्य में

भगवान विराजते हैं |

इस तरह कुल पंखुड़ियों संख्या छप्पन होती है |

56 संख्या का यही अर्थ है |

-:::: छप्पन भोग इस प्रकार है ::::-

1. भक्त (भात),

2. सूप (दाल),

3. प्रलेह (चटनी),

4. सदिका (कढ़ी),

5. दधिशाकजा (दही शाक की कढ़ी),

6. सिखरिणी (सिखरन),

7. अवलेह (शरबत),

8. बालका (बाटी),

9. इक्षु खेरिणी (मुरब्बा),

10. त्रिकोण (शर्करा युक्त),

11. बटक (बड़ा),

12. मधु शीर्षक (मठरी),

13. फेणिका (फेनी),

14. परिष्टïश्च (पूरी),

15. शतपत्र (खजला),

16. सधिद्रक (घेवर),

17. चक्राम (मालपुआ),

18. चिल्डिका (चोला),

19. सुधाकुंडलिका (जलेबी),

20. धृतपूर (मेसू),

21. वायुपूर (रसगुल्ला),

22. चन्द्रकला (पगी हुई),

23. दधि (महारायता),

24. स्थूली (थूली),

25. कर्पूरनाड़ी (लौंगपूरी),

26. खंड मंडल (खुरमा),

27. गोधूम (दलिया),

28. परिखा,

29. सुफलाढय़ा (सौंफ युक्त),

30. दधिरूप (बिलसारू),

31. मोदक (लड्डू),

32. शाक (साग),

33. सौधान (अधानौ अचार),

34. मंडका (मोठ),

35. पायस (खीर)

36. दधि (दही),

37. गोघृत,

38. हैयंगपीनम (मक्खन),

39. मंडूरी (मलाई),

40. कूपिका (रबड़ी),

41. पर्पट (पापड़),

42. शक्तिका (सीरा),

43. लसिका (लस्सी),

44. सुवत,

45. संघाय (मोहन),

46. सुफला (सुपारी),

47. सिता (इलायची),

48. फल,

49. तांबूल,

50. मोहन भोग,

51. लवण,

52. कषाय,

53. मधुर,

54. तिक्त,

55. कटु,

56. अम्ल.

|| जय श्री कृष्णा

🚩🚩🚩🚩🇮🇳🚩🚩🚩🚩

कृपया आलस्य त्यागें एवं दो मिनट के ये पोस्ट पढ़े

📜अपनी भारत की संस्कृति

को पहचाने.

ज्यादा से ज्यादा

लोगो तक पहुचाये. खासकर अपने बच्चो को बताए क्योकि ये बात उन्हें कोई नहीं बताएगा... और सच बोलू तो 

ये बाते हमे भी थोड़ी बहुत ही पता हे और हमारे साथ ही ये सब बाते ख़तम होती चली जाएगी....

इसको आगे जरुर भेजे और अगर आप के पास भी कोई जानकारी हे तो उसे भी इसमें जोड़ दे। अपनी आने वाली 

पीडी को इतना तो हम दे ही सकते हे....

📜🇮🇳🇮🇳📜

📜😇( ०१ ) दो पक्ष-

कृष्ण पक्ष ,

शुक्ल पक्ष !

📜😇( ०२ ) तीन ऋण -

देव ऋण ,

पितृ ऋण ,

ऋषि ऋण !

📜😇( ०३ ) चार युग -

सतयुग ,

त्रेतायुग ,

द्वापरयुग ,

कलियुग !

📜😇( ०४ ) चार धाम -

द्वारिका ,

बद्रीनाथ ,

जगन्नाथ पुरी ,

रामेश्वरम धाम !

📜😇( ०५ ) चारपीठ -

शारदा पीठ ( द्वारिका )

ज्योतिष पीठ ( जोशीमठ बद्रिधाम )

गोवर्धन पीठ ( जगन्नाथपुरी ) ,

शृंगेरीपीठ !

📜😇( ०६ ) चार वेद-

ऋग्वेद ,

अथर्वेद ,

यजुर्वेद ,

सामवेद !

📜😇( ०७ ) चार आश्रम -

ब्रह्मचर्य ,

गृहस्थ ,

वानप्रस्थ ,

संन्यास !

📜😇( ०८ ) चार अंतःकरण -

मन ,

बुद्धि ,

चित्त ,

अहंकार !

📜😇( ०९ ) पञ्च गव्य -

गाय का घी ,

दूध ,

दही ,

गोमूत्र ,

गोबर !

📜😇( १० ) पञ्च देव -

गणेश ,

विष्णु ,

शिव ,

देवी ,

सूर्य !

📜😇( ११ ) पंच तत्त्व -

पृथ्वी ,

जल ,

अग्नि ,

वायु ,

आकाश !

📜😇( १२ ) छह दर्शन -

वैशेषिक ,

न्याय ,

सांख्य ,

योग ,

पूर्व मिसांसा ,

दक्षिण मिसांसा !

📜😇( १३ ) सप्त ऋषि -

विश्वामित्र ,

जमदाग्नि ,

भरद्वाज ,

गौतम ,

अत्री ,

वशिष्ठ और कश्यप!

📜😇( १४ ) सप्त पुरी -

अयोध्या पुरी ,

मथुरा पुरी ,

माया पुरी ( हरिद्वार ) ,

काशी ,

कांची

( शिन कांची - विष्णु कांची ) ,

अवंतिका और

द्वारिका पुरी !

📜😇( १५ ) आठ योग -

यम ,

नियम ,

आसन ,

प्राणायाम ,

प्रत्याहार ,

धारणा ,

ध्यान एवं

समािध !

📜😇( १६ ) आठ लक्ष्मी -

आग्घ ,

विद्या ,

सौभाग्य ,

अमृत ,

काम ,

सत्य ,

भोग ,एवं

योग लक्ष्मी !

📜😇( १७ ) नव दुर्गा --

शैल पुत्री ,

ब्रह्मचारिणी ,

चंद्रघंटा ,

कुष्मांडा ,

स्कंदमाता ,

कात्यायिनी ,

कालरात्रि ,

महागौरी एवं

सिद्धिदात्री !

📜😇( १८ ) दस दिशाएं -

पूर्व ,

पश्चिम ,

उत्तर ,

दक्षिण ,

ईशान ,

नैऋत्य ,

वायव्य ,

अग्नि

आकाश एवं

पाताल !

📜😇( १९ ) मुख्य ११ अवतार -

मत्स्य ,

कच्छप ,

वराह ,

नरसिंह ,

वामन ,

परशुराम ,

श्री राम ,

कृष्ण ,

बलराम ,

बुद्ध ,

एवं कल्कि !

📜😇( २० ) बारह मास -

चैत्र ,

वैशाख ,

ज्येष्ठ ,

अषाढ ,

श्रावण ,

भाद्रपद ,

अश्विन ,

कार्तिक ,

मार्गशीर्ष ,

पौष ,

माघ ,

फागुन !

📜😇( २१ ) बारह राशी -

मेष ,

वृषभ ,

मिथुन ,

कर्क ,

सिंह ,

कन्या ,

तुला ,

वृश्चिक ,

धनु ,

मकर ,

कुंभ ,

कन्या !

📜😇( २२ ) बारह ज्योतिर्लिंग -

सोमनाथ ,

मल्लिकार्जुन ,

महाकाल ,

ओमकारेश्वर ,

बैजनाथ ,

रामेश्वरम ,

विश्वनाथ ,

त्र्यंबकेश्वर ,

केदारनाथ ,

घुष्नेश्वर ,

भीमाशंकर ,

नागेश्वर !

📜😇( २३ ) पंद्रह तिथियाँ -

प्रतिपदा ,

द्वितीय ,

तृतीय ,

चतुर्थी ,

पंचमी ,

षष्ठी ,

सप्तमी ,

अष्टमी ,

नवमी ,

दशमी ,

एकादशी ,

द्वादशी ,

त्रयोदशी ,

चतुर्दशी ,

पूर्णिमा ,

अमावास्या !

📜😇( २४ ) स्मृतियां -

मनु ,

विष्णु ,

अत्री ,

हारीत ,

याज्ञवल्क्य ,

उशना ,

अंगीरा ,

यम ,

आपस्तम्ब ,

सर्वत ,

कात्यायन ,

ब्रहस्पति ,

पराशर ,

व्यास ,

शांख्य ,

लिखित ,

दक्ष ,

शातातप ,

वशिष्ठ !

ॐ ~


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें